टोंक। राज्य सरकार ने 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा चलाया। यह केवल प्रशासनिक अभियान नहीं था, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसकी समस्याओं का समाधान करने का संकल्प था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रियों ने जिलों में शिविरों का दौरा किया। आमजन से सीधे संवाद कर अभियान की निगरानी की। शिविरों में लोगों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ। चेहरों पर संतोष की मुस्कान दिखी। लाखों राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। जिन कामों के लिए लोगों को तहसील या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, वे काम अब गांव में ही हो गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। आपसी सहमति से विवाद सुलझाए। राजस्व विभाग ने 2 हजार 442 सीमाज्ञान, 1 हजार 229 सहमति विभाजन और 817 रास्तों से जुड़े प्रकरणों का निपटारा किया। ग्रामीण विकास विभाग ने 358 बीपीएल परिवारों के बैंक खातों का सत्यापन किया। पंचायती राज विभाग ने 5 हजार 316 स्वामित्व पट्टे बांटे। इससे लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिला।
टोंक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े में लाखों को मिला राहत का समाधान
ram


