माइंस विभाग बीकानेर टीम द्वारा लूणकरणसर, डूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन में लिप्त 11 वाहनों पर कार्रवाई, 13 लाख 26 हजार जुर्माना वसूल

ram

बीकानेर। माइंस विभाग बीकानेर की टीम ने बीकानेर के लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख 26 हजार 750 रु. जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा की है। बीकानेर खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि 24 अप्रेल को खनि अभियन्ता, बीकानेर के तकनीकी दल द्वारा रात्रि चैंकिंग के दौरान तहसील लूणकरणसर तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 07 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुये पाया जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मौका पंचनामा बनाया गया। इन 07 वाहनों में से 06 वाहन तहसील लूणकरणसर में खनिज मुर्रम, कंकर तथा मैसेनरी स्टोन का अवैध निर्गमन करते हुये पाये गये, जिनमें से 03 वाहन ओवरलोड तथा 03 वाहन बिना रवन्ना के खनिज का निर्गमन करते हुये पाये गये। 01 वाहन तहसील श्रीडूंगरगढ़ में चैंकिग के दौरान बिना रवन्ना खनिज सिलिका सैण्ड का अवैध निर्गमन करता हुआ पाया गया। माइंस विभाग की टीम द्वारा सभी 07 वाहनों के चालक/स्वामियों द्वारा अवैध निर्गमन की पैनल्टी राशि रू. 894350/- राजकोष में जमा करवाई गई। महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि माइंस विभाग की टीम द्वारा यह कार्यवाही खनि कार्यदेशक सन्तोष डूडी, शिवॉन ब्रिटो तथा बृज मोहन सियाग द्वारा की गई। खनि अभियन्ता सतर्कता बीकानेर प्रकाश माली व तकनीकी दल द्वारा 24 अप्रेल को ही क्षेत्र में चैंकग के दौरान डूंगरगढ़ क्षेत्र में 04 वाहनों को खनिज मैसेनरी स्टोन क्रशर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाया जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मौका पंचनामा बनाया गया। यह सभी वाहन रवन्ना मे अंकित वजन से अधिक खनिज का निर्गमन करते हुये पाये गये । इन सभी 04 वाहनों के चालक/स्वामियों द्वारा अवैध निर्गमन की पैनल्टी राशि रू. 432400/- वसूल कर राजकोष में जमा करवाई गई। यह कार्यवाही प्रकाश माली खनि अभियन्ता (सतर्कता) तथा रमेश सिंह भाटी खनिकार्यदेशक द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *