नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ

ram

जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष (Chairperson) पद को भरने के लिए साधारण निर्वाचन कराया जाएगा। अध्यक्ष का पद अनारक्षित प्रवर्ग का है।

रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर राम किशोर मीणा ने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

19 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन प
त्र 18 सितंबर 2026, शुक्रवार से 19 सितंबर 2026, शनिवार तक किसी भी दिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप भी निर्धारित स्थान एवं समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे।

21 सितंबर को होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर 2026, सोमवार को अपराह्न 3 बजे तक नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में की जाएगी।

22 सितंबर तक वापस ली जा सकेगी अभ्यर्थिता
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना किसी अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से 22 सितंबर 2026, मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित स्थान पर दी जा सकेगी।

25 सितंबर को होगा मतदान
मीणा ने बताया कि निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में मतदान 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *