दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस

ram

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 204 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *