राज्यपाल ने गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया बागडे ने गणेश पूजन कर सबके मंगल की कामना की

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को अजमेर रोड स्थित बाल निवास गार्डन में आयोजित गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने गणेशजी की प्रतिमा को नमन किया और वहां पर गणेश पूजन करते हुए भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने भगवान गणेश से सभी के मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने समारोह में गणेश महोत्सव से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा उसकी सराहना की। सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल बागडे को भगवान गणेश की तस्वीर भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *