कांग्रेस ने धामी सरकार पर उत्तराखंड अडाणी को बेचने का आरोप लगाया

ram

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उत्तराखंड की धामी सरकार को निशाना बनाते हुए धामी सरकार पर राज्य को गौतम अडाणी को बेचने का आरोप लगाया है ।कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता ने पवन खेड़ा ने धामी सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तराखंड में ज्वाइंट वेंचर के तहत थर्मल पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई थी । जिसके तहत दो पब्लिक सेक्टर यूनिट – यूजीवीएन और टीएचडीसी मिलकर लगाएंगे जिससे उत्तराखंड में बिजली की आपूर्ति को और बेहतर बनाया जाए । लेकिन 1320 मेगावाट की इस परियोजना को उत्तराखंड में मंजूरी मिलने के छह महीने के अंदर ही ये कहकर बंद कर दिया गया कि इसे पीएसयू समय पर पूरा नहीं कर सकती। वहीं दूसरी तरफ़ गौतम अडाणी का अडाणी पावर लगभग हज़ार किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के अमरकंटक में 1320 मेगावाट के एक थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण कर रहा था। पवन खेड़ा ने उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार पर बिजली आपूर्ति का ये टेंडर नियमों में बहुत बड़ा परिवर्तन कर गौतम अडाणी को देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही यूपीसीएल पर 86 में से 84 नियमों को गौतम अडाणी के पक्ष में बदलने का भी आरोप लगाया जिससे राज्य के थर्मल पावर प्लांट को गौतम अडाणी को आसानी से बेचा जा सके।
इसके साथ ही अडाणी को थर्मल पावर प्लांट के लिये कोयले की आपूर्ति का काम भी दिया गया, ये पूरा मामला एक लाख 66 हज़ार करोड़ का है जो बिजली उत्पादन को लेकर अडाणी के नाम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *