जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में संचालित शहरी सेवा शिविरों में आमजन को विभागीय सेवाओं का समुचित लाभ मिल रहा है। बुधवार को राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने चूरू जिले के बीदासर नगरपालिका में वार्ड संख्या 15 व 16 में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर आमजन से संवाद किया। आयोग अध्यक्ष ने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आमजन को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान कैम्प से संबंधित वार्डों का मौका निरीक्षण कर सफाई, रोड लाईट, टूटी नालियों, सड़कों एवं जल भराव क्षेत्रों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष ने चूरू जिले के बीदासर में शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन, आमजन से किया संवाद
ram


