जयपुर नगर निगम के मेयर बने सुनील कोठारी, 89 वोट मिले

ram

जयपुर। बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। मेयर पद के लिए सुनील कोठारी 89 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट मिले है। कोठारी को पार्टी के पार्षदों के अलावा 11 अन्य वोट मिले और वे बहुमत का आंकड़ा पार जीते। जीत के बाद भास्कर से बातचीत में सुनील कोठारी ने कहा- जयपुर की जनता का जीवन सरल बने, इसकी प्राथमिकता रहेगी। इतिहास और परंपरा को आगे साथ लेकर जाएंगे। ऐसा शहर बनाएंगे, जो सपनों को उड़ान दे सके। उन्होंने कहा कि मजबूत विपक्ष से शहर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन सभी जयपुर का विकास चाहते हैं। परकोटा एतिहासिक धरोहर बना रहे, इसको लेकर भी काम करेंगे। स्वच्छता पहली प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके मेयर
सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 900 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। मेयर सुनील कोठारी आज शाम 5 बजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पंडितों की ओर से निकाले गए मुहूर्त के अनुसार मेयर पद का पदभार ग्रहण करेंगे

वोटिंग के दौरान कांग्रेस का हंगामा
मतदान के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान निगम पहुंचे थे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद वे किशनपोल विधायक अमीन कागजी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के साथ धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के पार्षदों को वोट देने जाने से रोकने का आरोप भी लगाया गया। समझाइश के बाद वे माने और धरना खत्म किया। फिलहाल पार्षद अंदर वोटिंग कर रहे है। वोटिंग के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी और जयपुर को अपना मेयर मिल जाएगा। इससे पहले आज सुबह सबसे पहले बीजेपी-कांग्रेस के मेयर दावेदार सुनील कोठारी और सुनीता मावर पहुंच गए थे और दोनों ने अपनी-अपनी जीत को दावा किया। वहीं पार्षद नगर निगम की चौखट पर माथा टेककर अंदर गए।

25 सितंबर को मेयर, 26 को डिप्टी मेयर
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके अगले दिन 26 सितंबर को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *