बीपीएससी 70वीं और एसआई भर्ती परीक्षा रद कराने की मांग पर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

ram

पटना। ब‍िहार पुल‍िस दारोगा भर्ती और बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने गांधी मैदान के समीप प्रदर्शन किया।विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर के पास जुटे और सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन हालात नहीं संभले तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। गांधी मैदान से मार्च शुरू करने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र राजभवन की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। मौके पर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। DSP कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें रोक देगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छात्रों की बातचीत सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि छात्र उनकी बात मानेंगे। उन्होंने कहा, “हम उन्हें रोकेंगे और आगे नहीं बढ़ने देंगे। हालांकि, बातचीत सकारात्मक रही है और हमें उम्मीद है कि छात्र सहमत होंगे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कई मुद्दे रखे हैं और बातचीत का नतीजा सकारात्मक रहा है। इसलिए उम्मीद है कि प्रदर्शन में कम लोग शामिल होंगे और छात्र सहमत हो जाएंगे। अगर वे नहीं मानते हैं तो हम उन्हें यहीं रोक देंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *