राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध- वन राज्यमंत्री

ram

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नयाबास में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत कर बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वन राज्यमंत्री ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए परीक्षा परिणाम में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन अनुसार राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को सर्वसुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सके, इसके लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकगण लग्न एवं मेहनत के साथ बच्चों को रिजल्ट ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इसी का परिणाम है कि यहां की प्रतिभाएं उच्च पदों पर पहुंचकर देश सेवा में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने संसदीय क्षेत्र अलवर के जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राजकीय विद्यालयों में अब तक लगभग 113 ई- लाइब्रेरियों की स्थापना करवाई है। इस दौरान प्रबुद्धजन, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *