अर्बन बैंक स्टाफ विशेष प्रशिक्षण संपन्न

ram

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डा आई एम सेठिया ने कहा कि सहकारिता में स्वयं की जिम्मेदारी के अहसास का महत्वपूर्ण स्थान हे जिसके मद्देनजर हर स्टाफ बैंक की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। ये विचार अर्बन बैंक के सभी स्टाफजन के एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने मुख्य उद्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्टाफ अपनी प्रभावी कार्यशैली से ग्राहकों का दिल जीते और अपने व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित रूप से गुणों में वृद्धि की दिशा में सोचे। डॉ सेठिया ने शाखा के व्यवसाय की समीक्षा करते हुए स्टाफजनों से आग्रह किया कि रजत जयंती के पश्चात व्यवसाय वृद्धि में लंबी छलांग लगाने, सकारात्मक सोच,आत्मविश्वास और अनुशासन के भाव से प्रत्येक ग्राहक को बैंक से जोड़ते हुए उनके आर्थिक विकास में भागीदारी निभाए और गुणवत्तायुक्त ऋण व रिकवरी,छोटी बचत योजनाओं में आमजन की भागीदारी,व्यापक ग्राहक जनसंपर्क और त्वरित सेवा प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्य सकारात्मकता के साथ संपादित करे । बैंक के महाप्रबंधक ( जनसंपर्क) जे पी जोशी के अनुसार प्रथम तीन सत्रों में बैंक चेयरमैन के साथ प्रबंधनिदेशक डा वंदना वजीरानी और महाप्रबंधक (ऑपरेशन) दिनेश खंडेलवाल ने व्यवसाय समीक्षा में भागीदारी निभाई। समापन सत्र में डा सेठिया व निदेशक मंडल के साथ संयुक्त बैठक में उपाध्यक्ष शिव नारायण माँनधना,निदेशक दिनेश सिसोदिया,राधेश्याम आमेरिया, रणजीत सिंह नाहर, वृद्धिचंद कोठारी, बालकिशन धुत, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित,राजेश काबरा ,दीप्ति सेठिया डाड,नितेश सेठिया प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्य सेठिया ,प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी सहित, पूर्व बैंक चेयरपर्सन विमला सेठिया पूर्व निदेशक सुनीता सिसोदिया प्रबंध सीए बालकिशन डाड, तेजा नाहर , मीना के सानिध्य में सम्पन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी निदेशकगणों ने भी स्टाफ के कार्यकलापों की परिचयात्मक जानकारी लेते हुए भविष्य में कार्य करने के लिए दिशा बोध कराते हुए कहा कि विकास टीम भावना के बिना संभव नहीं हे इसलिए प्रत्येक शाखा का स्टाफ टीम भावना से मिलजुल कर कार्य संपादित कर व्यवसाय वृद्धि सुनिश्चित करे। बैठक के प्रारंभ में स्वागत व भूमिका डा वंदना वजीरानी, संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक जे पी जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *