विशेष निरोधात्मक अभियान— प्रदेश में हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज

ram

जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए एक से 15 मई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वॉश नष्ट कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए। बांसवाड़ा जिले में आबकारी थाना क्षेत्र बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर वॉश नष्ट करते हुए 42 बोतल अवैध हथकड़ शराब की जब्त की गई। मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार निम्बाहेड़ा में गश्त व दबिश की कार्रवाई में 100 लीटर वॉश एवं एक चालू चूल्हा भट्टी को नष्ट किया गया। मौके से 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया। हनुमानगढ़ के हथकड़ प्रभावित क्षेत्र अमरपुरा थेड़ी से ढ़ालिया में मुखबिर की सूचना पर मोटरसाईकल पर परिवहन करते 55 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। ब्यावर में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 200 लीटर वॉश नष्ट कर 27 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *