स्‍पीकर देवनानी वाराणसी दौरे पर, देवनानी ने काशी विश्वनाथ, काल भैरव मंदिर और माँ विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामनां की

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे। देवनानी ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और माँ विंध्यवासिनी में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर देवनानी के साथ वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी भी रहे। देवनानी ने कहा कि वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत अनूठी है। उन्‍होंने कहा कि काशी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन परंपरा का वैश्विक केंद्र है। यहां का आध्यात्मिक वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप को देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *