सिर्फ 11,999 रुपये में 5,200mAh बैटरी वाला स्लिम फोन लॉन्च, 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी

ram

नई दिल्ली। अगर आप भी 15 हजार रुपये से कम में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Infinix ने अपने वादे के मुताबिक भारत में Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइनअप में पेश किया गया है। डिवाइस को पिछले Smart 10 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है जिसमें इस बार बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और प्रोसेसिंग हार्डवेयर में सुधार किए गए हैं। फोन को खास बजट रेंज में डिवाइस ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Infinix Smart 20 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Infinix Smart 20 के 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है जबकि इसके 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। स्मार्टफोन की पहली सेल 12 जून को दोपहर 12:00 बजे से Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। फोन चार अलग-अलग कलर सनलाइक ऑरेंज, क्लाउडलाइन ब्लू, शैडो ब्लैक और पोलारिस टाइटेनियम में आता है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत आप इस फोन को शुरुआती दिनों में सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Infinix Smart 20 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंफीनिक्स के इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली अपग्रेडेड 6.78-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो पिछले मॉडल के 6.67-इंच पैनल से काफी अच्छी है। डिवाइस में फ्लैट 3D टेक्सचर वाला कम्पोजिट रियर पैनल है और इसकी मोटाई 7.7mm है। फोन के फ्रंट में डिस्प्ले में बीच में एक पंच-होल कटआउट है जिसमें नोटिफिकेशन और स्टेटस ट्रैकिंग के लिए ‘Dynamic Bar’ सॉफ्टवेयर फीचर भी मिल रहा है जो आपको थोड़ी बहुत iPhone वाली फील दे सकता है।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G81 अल्टीमेट चिपसेट और 4GB LPDDR4X RAM मिल रही है। डिवाइस में Infinix की ‘MemFusion’ टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जिससे यूजर्स इंटरनल स्टोरेज का यूज करके RAM को वर्चुअली 4GB तक बढ़ा सकते हैं।

Infinix Smart 20 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में रेक्टैंगुलर मॉड्यूल मिल रहा है जिसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी ऑक्सिलरी लेंस भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस में सॉफ्टवेयर-बेस्ड फीचर्स में सुपर नाइट मोड, डुअल वीडियो और एक डेडिकेटेड VLOG मोड भी मिल रहा हैं। इसके अलावा फोन में 5,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G नेटवर्क और UltraLink फीचर भी मिल रहा है। यह एक फ्री ऑफलाइन कम्युनिकेशन फीचर है, जो कम्पैटिबल इंफीनिक्स फोन्स के बीच 1km तक की दूरी पर वायरलेस वॉकी-टॉकी स्टाइल कम्युनिकेशन की सुविधा ऑफर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *