सिद्धरमैया के राजनीतिक सलाहकार बी.आर. पाटिल ने इस्तीफा दिया

ram

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सलाहकार बी.आर. पाटिल ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। कलबुर्गी जिले के आलंद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पाटिल को 29 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्होंने बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में पाटिल ने किसानों को कानून के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के समर्थन में बेंगलुरु स्थित ‘विधान सौध’ परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया था। उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह प्रदर्शन किया था। डल्लेवाल पंजाब-नयी दिल्ली सीमा के पास एक महीने से अधिक समय से अनशन कर रहे हैं। पाटिल ने कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि न दिए जाने पर निराशा जाहिर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *