अभिषेक की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के लिए इमोशनल हुईं शिवालिका ओबेरॉय, कहा- कल दुनिया देखेगी

ram

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन की थ्रिलर की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज’ रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की पत्नी और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने पति पर गर्व जताते हुए कहा कि इस फिल्म के पीछे कड़ी मेहनत और कई जागी रातें भी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस सफर को करीब से देख पाईं, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है और साथ ही फिल्म में परिवार के एंगल के मजबूत होने का भी इशारा किया। अभिनेत्री ने लिखा, “मैंने उस सपने को पूरा होते हुए देखा है, कड़ी मेहनत, बिना सोई रातें और उसके पीछे का जज्बा भी देखा है। कल दुनिया वो देखेगी, जो मैं अब तक देखती आ रही हूं और अगर आपने ‘दृश्यम’ देखी है, तो आप जानते ही हैं, जब परिवार की बात आती है, तो मेरे पति कोई मजाक नहीं करते।”
क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौट रहे हैं। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी हैं।
‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर (हिंदी) के परिवार और पुलिस के बीच के सस्पेंस और माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। यह फिल्म पिछले अनसुलझे रहस्यों, परिवार की सुरक्षा और पुलिस की अंतिम कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमेगी।
पिछली फिल्मों के विपरीत यह फिल्म किसी मलयालम वर्जन की रीमेक नहीं है बल्कि इसकी एक मौलिक (ओरिजिनल) कहानी है जो सीरीज का अंत करेगी। इस बार विजय सालगांवकर के सामने पुलिस और कानून की तरफ से पहले से कहीं अधिक खतरनाक और नए चेहरे (जैसे जयदीप अहलावत का किरदार) खड़े हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शक किस तरह का रेस्पॉन्स देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *