सर्च करना होगा और भी आसान, Google Chrome के AI Mode में आए ये जबरदस्त फीचर्स

ram

नई दिल्ली। Google ने बीते गुरुवार को Google Chrome में AI Mode के अपग्रेड्स की घोषणा की। माउंटेन व्यू बेस्ड इस टेक दिग्गज के मुताबिक, ब्राउजर में ये नए फीचर्स सर्च को और भी ज्यादा फ्लूइड और कॉन्टेक्स्ट अवेयर बनाने के लिए लाए गए हैं। Google अब सर्च और ब्राउजिंग को एक-दूसरे के और करीब ला रहा है। इससे यूजर्स वेब पेजेस और AI-जनरेटेड रिस्पॉन्स के साथ साइड-बाय-साइड इंटरैक्ट कर सकेंगे। इन लेटेस्ट बदलावों के साथ, AI Mode अब ज्यादा बेहतर जवाबों के लिए मल्टीपल सोर्सेज से कॉन्टेक्स्ट जुटाने में भी सक्षम होगा।

Chrome की साइड-बाय-साइड ब्राउजिंग फोकस बनाए रखने में मदद कर सकती है Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर पर Chrome में AI Mode एक्सेस करने वाले यूजर्स अब सर्च इंटरफेस के साथ-साथ वेबपेज भी खोल सकते हैं। वे बिना कॉन्टेक्स्ट खोए पेज को पढ़ सकते हैं, इंफॉर्मेशन को कंपेयर कर सकते हैं और फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप कॉफी मेकर जैसा कोई प्रोडक्ट सर्च कर रहे हैं, तो आप एक तरफ रिटेलर की वेबसाइट खोल सकते हैं और साथ ही साथ AI Mode से उसके मेंटेनेंस या परफॉरमेंस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। टेक दिग्गज का कहना है कि ये सिस्टम ऑन-पेज कॉन्टेक्स्ट और ब्रॉड वेब डेटा, दोनों का इस्तेमाल करके जवाब जनरेट करता है, ताकि आपको वेब पर एक बेहतर रिसर्च एक्सपीरियंस मिल सके।

Google का दावा है कि शुरुआती टेस्टर्स ने इस साइड-बाय-साइड इंटरफेस को फोकस बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी पाया, खासकर जब वे लंबे आर्टिकल्स पढ़ रहे हों या वीडियो देख रहे हों।

इसी तरह, इन्फॉर्मेशनल क्वेरीज के लिए भी, अब यूजर्स अपने फ्लो को तोड़े बिना कई सोर्सेज को एक्सप्लोर कर सकेंगे। AI Mode तब भी कॉन्टेक्स्टुअल जवाब दे सकता है जब यूजर्स पैरेलल में उससे जुड़े पेज ब्राउज कर रहे हों, चाहे वे मोटरस्पोर्ट्स टीमों के बारे में पढ़ रहे हों या किसी टेक्निकल सब्जेक्ट के बारे में।

इसके अलावा, Google अब AI Mode की मल्टीपल सोर्सेज से कॉन्टेक्स्ट लेने की क्षमता को और बढ़ा रहा है। इसमें ओपन टैब्स, इमेजेस और डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। यूजर्स अपनी क्वेरी में हाल के टैब्स या फाइल्स को जोड़ने के लिए Chrome सर्च इंटरफेस में एक नए + menu को एक्सेस कर सकते हैं, जिससे सर्च और भी ज्यादा सटीक हो जाएगी।

एक उदाहरण देते हुए कंपनी ने बताया कि जो लोग ट्रैवल ऑप्शन्स पर रिसर्च कर रहे हैं, वे ओपन टैब्स को इसमें शामिल कर सकते हैं और उनके आधार पर रिकमेंडेशन्स मांग सकते हैं। इसी तरह, स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान बेहतर स्पष्टीकरण या उदाहरणों के लिए अपने लेक्चर नोट्स, PDFs और वेब पेजेस को एक साथ कंबाइन कर सकते हैं। Google Chrome का ये नया सर्च एक्सपीरियंस, आसान एक्सेस के लिए ब्राउजर के और भी हिस्सों में Canvas और image generation जैसे AI Mode टूल्स को जोड़ता है।

फिलहाल ये सभी फीचर्स अमेरिका में रोल आउट किए जा रहे हैं और आने वाले महीनों में इनके दूसरे देशों में भी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *