जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी नौ नामांकन पत्रों की मंगलवार को विधान सभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के नीरज डांगी ने तीन तथा भारतीय जनता पार्टी के अलका सिंह ने दो और सतीश पूनिया के चार नामांकन पत्रों की जांच अभ्यार्थियों, प्रस्थापकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष बारीकी से की गयी। नामांकन पत्रों की जांच पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है।
नामांकन पत्रों की जांच – सभी सही पाये गये
ram


