सवाई माधोपुर: आमजन की सहभागिता से सार्थक हुआ वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान

ram

सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत सवाई माधोपुर जिले के सभी ब्लॉको में विभिन्न विभागों एवं आमजन की सहभागिता से गतिविधियां आयोजित कर अनेकों विकास कार्य किए गए।इस दौरान सवाई माधोपुर जिले में अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां की गईं। अभियान में राज्य सरकार के समस्त विभाग आगामी मानसून से पूर्व राज्य में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण हेतु अभियान अन्तर्गत नवीन जल संरचनाओं की शुरूवात एवं पूर्ण कार्यो का अवलोकन, जल स्त्रोंतों की साफ-सफाई, परम्परागत जल संरचनाओं को क्रियान्वित किया गया। चारागाहों एवं अन्य स्थानों पर हरियालों राजस्थान वृक्षारोपण महाअभियान हेतु अग्रिम तैयारी कर वृहद रूप से पौधारोपण कार्य हुआ। अभियान में समस्त विभागों के साथ-साथ भामाशाहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, धार्मिक संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता से जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान सार्थक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *