सवाई माधोपुर : लेबर रूम स्टाफ को दिया दक्षता प्रशिक्षण

ram

सवाई माधोपुर। जिले में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से लेबर रूम में कार्यरत नव नियुक्त नर्सिंग स्टाफ के लिए दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव, जटिलताओं की समय पर पहचान तथा मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि दक्षता प्रशिक्षण के माध्यम से लेबर रूम स्टॉफ की कार्यशैली मे सुधार आएगा। नर्सिंग स्टाफ की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी तथा संस्थागत प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। प्रशिक्षण सुशील गोयल व आदित्य तोमर यूएनएफपीए द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी नर्सिंग स्टाफ को साक्ष्य-आधारित प्रसव देखभाल, सामान्य एवं जटिल प्रसव प्रबंधन, प्रसव के दौरान संक्रमण नियंत्रण, नवजात पुनर्जीवन, पोस्टपार्टम हैमरेज प्रबंधन तथा रेफरल प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि लेबर रूम में मानक उपचार दिशानिर्देशों का पालन कर किस प्रकार सुरक्षित एवं सम्मानजनक मातृत्व देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है। प्रशिक्षण सत्र को व्यावहारिक बनाने हेतु डेमोंस्ट्रेशन, केस स्टडी एवं इंटरएक्टिव चर्चाओं का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *