सवाई माधोपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची रणथंभौर

ram

सवाई माधोपुर। प्रदेशभर में विख्यात रणथंभौर टाइगर रिजर्व वैसे तो हमेशा ही देशी और विदेशी पर्यटकों से गुलजार नजर आता है।वही रणथंभौर में बाघों की अठखेलिया को देखने कई सेलिब्रिटियों को भी यह खासा पसंद आता हे। जिसको लेकर अक्सर कई नेता और फिल्मी सितारे रणथंभौर में आते रहते हे। वही इसी कड़ी में वायनाड सांसद एंव काँग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार शाम सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला रणथंबोर के होटल शेर बाग पहुंचा । जहां प्रियंका गांधी का होटल मैनेजमेंट द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज से आगामी दो- तीन दिवस तक रणथंबोर में ही ठहरेगी और रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण करेंगी । प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। एसपीजी के निर्देशन में प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। प्रियंका गाँधी वाड्रा निजी दौरे पर रणथंभौर पंहुँची है ,जहाँ वे रणथंभौर पहुंचने के साथ ही टाईगर सफारी के लिए जंगल निकल गई ,इन दौरान उनका काफिला भी उनके साथ गणेश धाम तक गया ,लेकिन उसके बाद काफिला गणेश धाम पर ही रुक गया और प्रियंका सीधे टाईगर सफारी के लिए रणथंभौर में प्रवेश कर गई । गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी वाड्रा का रणथंभौर से गहरा लगाव है ,जिसके चलते वे हर साल दो से तीन बार रणथंभौर आती है और रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमन कर बाघ बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की स्वछंद अठेखेलिया देखती है , विगत माह में भी प्रियंका रणथंभौर आई थी और एक बार फिर महज एक माह में ही फिर रणथंभौर आई है ,जहाँ है रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमन करेंगी । बताया जाता है कि प्रियंका गाँधी वाड्रा को वन एंव वन्यजीवों सहित पर्यावरण से खासा लगाव है और अपने इसी शोख ओर लगाव को पूरा करने के लिए प्रियंका गाँधी वाड्रा साल में दो से तीन बार रणथंभौर आती है । इसी के चलते आज एक बार फिर प्रियंका गाँधी वाड्रा रणथंभौर पंहुँची है ,जहाँ वे होटल शेर बाघ में ठहरी है उनके रणथंभौर पार्क भ्रमन का कार्यक्रम है ,प्रियंका के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *