सैमसंग के अल्ट्रा 5G फोन पर 25 हजार का डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

ram

नई दिल्ली। सैमसंग ने कुछ वक्त पहले अपना नया Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया है जिसमें इस बार कई अपग्रेड और AI फीचर्स देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही शानदार एक्सपीरियंस कम कीमत में लेना चाहते हैं, तो आपको Galaxy S24 Ultra भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

ये डिवाइस अभी फ्लिपकार्ट पर फ्लैट 25 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, जिससे यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। फोन में क्वाड कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में जानते हैं…

सैमसंग Galaxy S24 Ultra पर शानदार डील
सैमसंग ने अपने इस अल्ट्रा डिवाइस की कीमत को 25 हजार रुपये कम कर दिया है जिसके बाद आप डिवाइस को सिर्फ 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर Flipkart SBI या Axis Bank कार्ड के जरिए 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 1,05,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा अगर आप और ज्यादा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई कर सकते हैं जहां आपको अपने पुराने डिवाइस के बदले में 47,350 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है, लेकिन ये एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस की कीमत, डिवाइस की वर्किंग कंडीशन, बिलिंग डेट और कई अन्य बातों पर डिपेंड करेगी।

क्या अभी आपको सैमसंग Galaxy S24 Ultra खरीदना चाहिए?
सैमसंग के इस डिवाइस में 6.8-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में Galaxy के लिए खास तौर पर तैयार स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM मिलती है, जो इसे सबसे बेहतरीन Android फ्लैगशिप डिवाइस में से एक बना देता है। इतना ही नहीं इस फोन में 200MP का क्वाड कैमरा है, जहां दो टेलीफोटो लेंस (3x और 5x) लेंस मिलते हैं। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *