Samantha Ruth Prabhu की बॉलीवुड में एंट्री, Varun Dhawan की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का टीज़र आया सामने

ram

वरुण धवन, सामंथा रूथ प्रभु की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का टीजर हमेशा की तरह शानदार है। साउथ की सुपरस्टार सामंथा रूथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ सिटाडेल: हनी बनी में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। फ़र्ज़ी और द फैमिली मैन जैसी सुपरहिट सीरीज़ के मेकर्स राज और डीके ने सिटाडेल का भारतीय रूपांतरण बनाया है। मेकर्स ने आखिरकार सिटाडेल के भारतीय वर्शन का टीज़र और रिलीज़ डेट का खुलासा कर दिया है।

टीज़र में दोनों ही एक्टर्स काफ़ी दमदार और शानदार नज़र आ रहे हैं। साथ ही, बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘रात बाकी’ टीज़र की छाप को और भी बढ़ा रहा है। इस सीरीज़ का नाम सिटाडेल: हनी बनी रखा गया है। इस बहुचर्चित सीरीज़ में वरुण धवन सामंथा प्रभु के साथ नज़र आने वाले हैं।

इन दोनों के अलावा, सिटाडेल में सिकंदर खेर, केके मेनन और शाकिब सलीम भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। महंगी लागत में बन रही इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा साइबेरिया में भी की गई है। इस सीरीज में सामंथा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। सिटाडेल के ओरिजनल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा ने मार्वल स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ अहम भूमिका निभाई थी।
सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वर्क फ्रंट पर वरुण धवन को आखिरी बार जान्हवी कपूर के साथ बवाल में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन दंगल के मशहूर फिल्ममेकर नितीश तिवारी ने किया था। वरुण अगली बार एटली की बेबी जॉन में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *