गुरूवार को 9 ग्राम पंचायतों में लगेगे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर

ram

जैसलमेर। जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार, 30 जुलाई को चारों उपखण्ड क्षेत्रों की 9 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन रखा गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि आज गुरूवार को उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर में भागू का गॅाव, बोहा, सम एवं पुनमनगर उपखण्ड पोकरण में ग्राम पंचायत माधोपुरा व नानणियाई, उपखण्ड फतेहगढ़ में ग्राम पंचायत मण्डाई व पबनासर तथा उपखण्ड भणियांणा में ग्राम पंचायत फलसुण्ड में फॉलोअप शिविर रखे गये है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *