जोधपुर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक कर दी गई है, इन फॉलो अप शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मंगलवार , 28 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत हनवन्त नगर, रावलगढ के लिए शिविर रावलगढ में, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत दासनिया और रावतसर के लिए शिविर दासनिया में, पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत भालू लक्ष्मणगढ एवं भालू अनोपगढ के लिए शिविर भालू लक्ष्मणगढ में, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत डेरिया एवं रामसिंह नगर के लिए शिविर रामसिंह नगर में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत गुड़ा विश्नोईयां एवं बालाजी नगर के लिए शिविर गुड़ा विश्नोईयां में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत हेमनगर, पुनीयों की प्याऊ एवं जालियाली के लिए शिविर हेमनगर, पुनीयों की प्याऊ में, पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत जाजीवाल विश्नोईया, अकथली के लिए शिविर जाजीवाल विश्नोईया में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत सेवकी कलां, बिराई एवं बुचेटी के लिए शिविर बुचेटी में शिविर आयोजित होंगे।
जोधपुर में 28 जुलाई को जिले में यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ram


