बालोतरा। जिले में आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को जिले की 36 ग्राम पंचायतों में प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पचपदरा, रेवाड़ा, जास्ती, डोली कला, रिछोली, बडनावा जागीर, चिमोनियों की ढाणी, सन्तरा, ऊंचिया, तालबानियों की ढाणी, गुड़ा, मेली, राखी, रातड़ी, नहरों का वास, मौखावा खुर्द, अनदानियों की ढाणी तथा गोदारों की बेरी में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार मंगलवार को मेवानगर, वरिया वारेचा, मंडली, कोरणा, साजियाली रूपजी राजाबेरी, सिमरखिया, खोखर पूर्व, चीबी, धुडिया मोतीसिंह, मनावास, मिथोड़ा, मांगी, फूलन, अम्बों का बाड़ा, भेडाना, लूणवा जागीर, सूदाबेरी तथा कतराला खिलेरीयान में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, जलदाय, विद्युत, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सोमवार और मंगलवार को 18 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ram


