ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : 10 जुलाई को जिले में यहां लगेंगे ग्राम सेवा शिविर

ram

जोधपुर। जन कल्याण शिविरों के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 10 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि शुक्रवार, 10 जुलाई को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत निम्बो का गांव में पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुवालिया में तथा पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत खिरजा खास में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा। साथ ही पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत गोदेलाई में, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत नया सजाड़ा खुर्द में पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत शुभदण्ड धवा में, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत रणसीगांव में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत रोहिला कलां में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा। इसके अलावा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत पीथावास में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत सामराउ सारण नगर में, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत बाना का बास में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत जोईन्तरा में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत आसोप एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम चिरीढ़ाणी खारिया आनावास में ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजन किया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *