ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : खुहडी शिविर में 9 पशुपालको को मिली 1 लाख 62 हजार रूप्ए की

ram

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा पशुपालको के उत्थान एवं पशुओं के सुरक्षा कवच के रूप में संचालित मुख्यमत्री मंगला पशु बीमा योजना बहुत ही लाभदायी साबित हो रही है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पचायत खुहडी में आयोजित ग्रामिण सेवा शिविर में देखा गया, जिसमें 9 पशुपालको को 1 लाख 62 हजार रूपए की मंगला पशु बीमा योजना की क्लेम सहायता राशि मिली। जैसे ही पशुपालको को उनके पशुधन के आकास्मिक मृत्यु पर सहायता राशि के चैक मिले तो उनके चेहरो पर खुशी छा गई एवं कहा की यह पशुबीमा पॉलिसी उनके लिए वरदान ही नही बल्कि उनके जीवन का सहारा भी बना है। खुहडी शिविर में तहसीलदार कालूराम बामणिया व विकास अधिकारी किशन सिंह तथा पशुचिकित्सा अधिकारी ड़ॉ गौरव कुमार जैन ने उदय कवंर को उॅट व राज कंवर को दुधारू गाय की मृत्यु के लिए 40-40 हजार रूपए, खजना को दुधारू गाय की मृत्यु पर 30 हजार रूपए, आनंद कंवर, लाचन बाई को दुधारू बकरी की मृत्यु पर क्रमशः 16 हजार व 12 हजार रूपए, लक्ष्मण कंवर को भेड का मृत्यु पर 16 हजार रूपए तथा कमला व केलास कंवर को बकरी की मृत्यु पर 4-4 हजार रूपए की बीमा क्लेम सहायता राशि प्रदान की। इस प्रकार पशु बाहुल्य जैसलमेंर जिले में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालको के लिए वरदान साबित हो रही है। इन सभी पशपालको ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि वे इस सहायता राशि से पुनः पशुधन की खरीद कर परिवार का संचालन कर सकेगे। वास्तव में पशुपालको के लिए यह बीमा योजना बहुत ही उपयोगी एवं राहतदायी सिद्व हो रही है। इस शिविर में पशुपालन विभाग ने 11 पशुपालको को मुख्यमत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी प्रदान कर लाभान्वित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *