चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 13 एवं 14 जुलाई को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं, योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
13 एवं 14 जुलाई को आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को कश्मोर, मानपुरा, सादी, धमाणा, ताणा, रूद, दुगार, गोपालपुरा, बिनोता, पायरी एवं भाटोली बागरियान सहित 11 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 14 जुलाई को धनेतकलां, सेमलपुरा, भीमगढ़, जाडाना, सुदरी, मुंगाना, गुंदली, बोराव, गोविंदपुरा, मांगरोल, कन्नौज, रेवलियाकलां, महुड़ा एवं रावतपुरा सहित 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।
विभिन्न नगरीय निकायों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
13 जुलाई को नगर परिषद निंबाहेड़ा के वार्ड संख्या 40 एवं 41, नगर पालिका बड़ी सादड़ी के वार्ड संख्या 22, नगर पालिका कपासन के वार्ड संख्या 23, नगर पालिका रावतभाटा के वार्ड संख्या 36 से 38, नगर पालिका बेगूं के वार्ड संख्या 31 तथा नगर पालिका अकोला के वार्ड संख्या 18 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 14 जुलाई को नगर परिषद निंबाहेड़ा के वार्ड संख्या 42 एवं 43, नगर पालिका बड़ी सादड़ी के वार्ड संख्या 23 एवं 24, नगर पालिका कपासन के वार्ड संख्या 24, नगर पालिका रावतभाटा के वार्ड संख्या 36 से 38, नगर पालिका बेगूं के वार्ड संख्या 22 एवं 23 तथा नगर पालिका अकोला के वार्ड संख्या 19 में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।
13 एवं 14 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर: एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
ram


