नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं और बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूजर नेम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
RPSC Admit Card 2026: कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरपीएससी ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर के एग्जाम में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए संचालित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये वेटरनरी ऑफिसर के कुल 1100 पद पर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के कुल 281 पद पर भर्ती की जाएगी।



