आज मैदान में उतरते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर देंगे रोहित शर्मा

ram

बुधवार को आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बड़ी उपलब्धि अपने नाम करेंगे। दरअसल, रोहित MI के लिए अपना 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे।
मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा का लंबा साथ

मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा की जर्नी 2011 में शुरू हुई थी। तब से अब तक वो मुंबई का हिस्सा रहे हैं। पिछले 199 मैचों में उन्होंने एमआई के लिए 5,084 रन बनाए हैं। जिससे फ्रेंचाइजी के सर्वकालिक सर्वाधिक रन स्कोर के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हो गई है।

वहीं रोहित शर्मा ने 208 मैचों और 204 पारियों में 29.59 की औसत और लगभग 130 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 5,357 रन मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं। इसके अलावा अपने शानदार आईपीएल करियर में उन्होंने एक शतक और 35 फिफ्टी ठोकी है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाने वाला ये मुकाबला ना सिर्फ रोहित बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए भी अहम होने वाला है। दरअसल, MI इस मैच से अपनी पहली जीत तलाशेगी, जबकि SRH भी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *