रोहित कुमार नई दिल्ली में राजस्थान के नए प्रमुख आवासीय आयुक्त

ram

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी रोहित कुमार को नई दिल्ली में राजस्थान का प्रमुख आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने गुरूवार को इस सम्बंध में आदेश जारी किए। रोहित कुमार इससे पूर्व केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर थे और नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। प्रमुख आवासीय आयुक्त के रूप में रोहित कुमार नई दिल्ली में राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ राज्य से संबंधित मामलों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *