श्रीगंगानगर। आयुक्त परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेश में भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण राज्य की सड़कों पर जल का भराव एवं बहाव होने से यातायात बाधित होने तथा सामान्य जनजीवन में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन किया जाये। भारी बारिश होने की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकले, बारिश के दौरान सड़के गीली होने की वजह से वाहन के ब्रेक लगाने की क्षमता प्रभावित होती है तथा वाहन को रोकने में समय लगता है। इसलिये वाहन धीमी गति से व सावधानीपूर्वक चलाये। बारिश के दौरान विशेष रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है, इसलिये बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की हेडलाइट, इंडीगेटर व ब्रेक वाइपर इत्यादि अच्छे से जांच ले। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये अंडर पास में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिसमें पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वाहन फंस जाते हैं। अंडर पास में पानी भरने पर रास्ते का उपयोग न करें। जल भराव वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाये। सड़कों पर जल भराव होने के कारण सड़कों की स्थिति, खड्डों, नालियों आदि का पता नहीं चल पाता, ऐसे में धीमी गति से वाहन सावधानीपूर्वक चलाये।
वर्षा ऋतु में सड़क सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी
ram


