रेडमी के पैड 2 टैबलेट 9100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

ram

नई दिल्ली। रेडमी के पैड 2 कॉम्पैक्ट साइज का टैब चीन में लॉन्च हो गया है। Redmi K सीरीज का यह टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। इस टैबलेट में 8.8-इंच 3K LCD टचस्क्रीन, 165Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही टैब में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट, 16जीबी तक की रैम और 9100mAh की बैटरी दी गई है।

रेडमी के पैड 2 की कीमत
Redmi K Pad 2 को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 3,399 (करीब 47,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 3,799 (करीब 52,000 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 4,799 (करीब 66,000 रुपये) है। शाओमी का Redmi K Pad 2 टैबलेट तीन कलर ऑप्शन – डीप ब्लैक, इलेक्ट्रिक पर्पल और स्पेस सिल्वर में लाया गया है।

Redmi K Pad 2 स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K Pad 2 टैबलेट में 8.8-इंच का 3K (3,008 x 1,880 पिक्सल) वाला LCD टचस्क्रीन दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक और ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। रेडमी के इस टैब की डिस्प्ले Dolby Vision, HDR support, और Corning Gorilla Glass 5 सपोर्ट के साथ आती है, जो TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, Flicker-Free, और Circadian Rhythm-Friendly सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह टैब एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है।

रेडमी का यह टैब MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आता है। इसके साथ ही बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए टैब में Mali G1-Ultra GPU, MediaTek 990 NPU और 16GB तक की LPDDR5x RAM का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का (f/2.2) प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Redmi K Pad 2 टैबलेट में 9100mAh की बैटरी दी है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह टैब 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और दो USB Type-C पोर्ट भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *