नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों ‘Flipkart SASA LELE Sale’ सेल जारी है। इस सेल के दौरान बहुत से स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी लगभग 15 हजार रुपये से कम में एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme की तरफ से आने वाला Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत सिर्फ 12,349 रुपये रह जाती है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं, जिनमें 13MP कैमरा से 7000 mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। इसलिए, अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले इस जबरदस्त डील के बारे में जान लें।
Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस फोन की कीमत वैसे तो 19,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान आप इस फोन को सिर्फ 13,499 रुपये में बिना किसी बैंक ऑफर के खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो ये डील और भी शानदार हो जाती है जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस फोन पर 1,150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ 12,349 रह जाती है। इतना ही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां आप अपने पुराने फोन के बदले में 11,150 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं जो इस डील को और भी खास बना देता है।
Realme P4 Lite 5G के टॉप फीचर्स
Realme का ये फोन एक बजट-सेंट्रिक 5G स्मार्टफोन है, जिसमें 7000mAh की Titan बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 6.8-इंच की 144Hz HD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है। फोन में IP64 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। डिवाइस 13MP कैमरा और 300% Ultra Boom स्पीकर्स से लैस है।



