जमवारामगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मिशन पढ़ो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन-पाठन की आदत विकसित करना तथा पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।ज्ञकार्यक्रम के प्रभारी संतोष मीना ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पठन कौशल विद्यार्थियों के ज्ञान, भाषा और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैविद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल मीणा ने कहा कि पढ़ने की आदत विद्यार्थियों को ज्ञानवान और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके विचारों को व्यापक बनाती है। उपप्रधानाचार्य रोशना मीणा ने भी विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुनीता रानी,पी.सी.शिवरान मेघा कुमावत, सूरज मीणा, रामफूल मीणा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न पुस्तकों का वाचन किया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नियमित पठन का संकल्प दिलाया गया।

मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन आयोजित
ram


