राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

ram

जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। आदेशानुसार शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस के समस्त निर्वाचित व मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश संयुक्त सचिव सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया जाता है। इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में हड़कंप मच गया है। युवा कांग्रेस के प्रभारी की रिपोर्ट के बाद कार्यकारिणी भंग की गई है। युवा कांग्रेस संगठन में ज्यादातर पदाधिकारी सक्रिय नहीं थे। माना जा रहा है कि संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए इस बार नए चेहरों और जमीनी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद फिलहाल राजस्थान युवा कांग्रेस का सम्‍पूर्ण कामकाज प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा और​​​​​​​ सुधींद्र मूंड देखेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *