किसी भी समय जारी हो सकता है राजस्थान वीडीओ रिजल्ट, एक क्लिक में कर पाएंगे चेक

ram

नई दिल्ली। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट (RSSB VDO Result 2025) जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो जायेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रिजल्ट आज यानी 15 दिसंबर घोषित कर दिया जायेगा।

इन स्टेप्स से नतीजे कर पाएंगे चेक
राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको पटवारी भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपनी डिटेल चेक करके परिणाम की जांच कर लें।

कब हुई थी परीक्षा आरएसएसबी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 नवंबर 2025 को करवाया गया था। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक थी। रिजल्ट लिंक यहां होगा एक्टिवेट राजस्थान वीडीओ रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिवेट होगा जहां से परीक्षार्थी नतीजों की जांच कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *