राहुल गांधी ने ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, साहस की सराहना की

ram

दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में जिम ट्रेनर दीपक कुमार से मुलाकात की। दीपक उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुजुर्ग दुकानदार — एडवोकेट अहमद के ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ — का बचाव किया था। सोशल मीडिया पर उन्हें “मोहम्मद दीपक” के नाम से भी जाना जा रहा है। मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने साफ कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ-साथ उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी हुई, जिन्होंने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कोटद्वार के विजय रावत और एक अन्य युवक भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही भारतीयता, यही मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात — एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।” साझा तस्वीरों में राहुल गांधी और दीपक कभी बातचीत करते, कभी गले मिलते और कभी हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि दीपक के साथी विजय रावत और एक अन्य युवक भी पास में बैठे दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *