‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ में मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान, मिलेगा योजनाओं का लाभ

ram

बूंदी। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्‍येक उपखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों पर 12 जून से ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में एक ही छत के नीचे दो दर्जन से अधिक विभागों की मौजूदगी रहेंगी, जिससे ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान नहीं उठानी पडेगी।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेंगे शिविर
जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव ने बताया कि शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर की समाप्ति तक अभियान से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से मौके पर उपस्थित रहेंगे। यदि शाम 5:00 बजे तक ग्रामीणों का कोई कार्य अपूर्ण या लंबित रह जाता है, तो संबंधित विभाग उसकी सूची संधारित करेगा और समयबद्ध रूप से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी प्रमुख विभाग
शिविरों में ग्रामीणों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उसी दिन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में ग्राम विकास अधिकारी और पटवारी के अलावा विभिन्‍न विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। शिविरों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग, जल संसाधन एवं परिवहन विभाग, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना एवं श्रम विभाग, आयुर्वेद, शिक्षा एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहकारिता, राजस्व, ऊर्जा, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, कृषि एवं वन विभाग अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों से ग्रामीणों को लाभान्वित करेंगे।

ई-मित्र की मिलेगी सुविधा, सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
शिविरों में आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। शिविर स्थल पर बैठने के लिए मेज, कुर्सियां, दरियां और शुद्ध पेयजल की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । इसके अतिरिक्त, डिजिटल कार्यों की सहूलियत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा प्रत्येक शिविर स्थल पर दो-दो ई-मित्र कियोस्क की व्यवस्था की जाएगी।

दैनिक प्रगति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
अभियान को सफल बनाने के लिए शिविरों से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। जवाबदेही तय करने के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि संबंधित विभागों के अधिकारी प्रतिदिन शिविर समाप्ति पर अपने विभागीय कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्रों में संकलित करेंगे। इस रिपोर्ट को सहायक शिविर प्रभारी के माध्यम से उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविरों की तिथियां निर्धारित
जिले में आयोजित होने वाले ‘ग्रामीण सेवा शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार बूंदी उपखंड क्षेत्र में 12 जून को नीम का खेडा, गुढानाथावतान के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 15 जून को हट्टीपुरा (नगरीय क्षेत्र) व रामनगर के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 16 जून को मंगाल व उलेडा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन, 18 जून को गरड़दा व लोईचा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 19 जून को नमाना व आमली के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 22 जून को सिलोर व भैरूपुरा बरड़ के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 23 जून को गादेगाल व कालपुरिया के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 24 जून को धनातरी व गुमानपुरा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 25 जून को रामगंज (नगरीय क्षेत्र) व दौलाडा (नगरीय क्षेत्र) के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन, 29 जून को जावटीकलां व नयागांव के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 30 जून को माटूंदा, एक जुलाई को खटकड व भैरूपुरा ओझा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 2 जुलाई को लालपुरा व अंथडा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन, 3 जुलाई को बम्‍बोरी व अजेता के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 6 जुलाई को फोलाई व रायथल के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, 7 जुलाई को गेण्‍डोली व रिहाणा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में तथा 8 जुलाई को मायजा व ख्‍यावदा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह तालेडा उपखंड क्षेत्र में 12 जून को अकतासा व तालेडा में, 15 जून को जमीतपुरा व बाजड में, 16 जून को अल्‍फानगर, लाडपुर में, 18 जून को सुंवासा व लक्ष्‍मीपुरा में, 19 को डोरा व बरूंधन में, 22 जून को ठीकरिया चारणान व सींता में, 23 जून को देलूंदा व तीरथ में , 24 जून को गामछ व रघुनाथपुरा में, 25 जून को कैथूदा, 29 जून को जाखमूंड व धनेश्‍वर में, 30 जून को डाबी व खडीपुर में, एक जुलाई को गणेशपुरा व बुधपुरा में, 2 जुलाई को सूतडा व गोपालपुरा में, 3 जुलाई को लाम्‍बाखोह व देहित में, 6 जुलाई को नौताडा भोपत व बडूंदा में, 7 जुलाई को लीलेडा व्‍यासान व जवाहर सागर तथा 8 जुलाई को राजपुरा व बल्‍लोप में सेवा केंद्र ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार हिण्‍डोली उपखंड क्षेत्र में 12 जून को सथूर व बडानयागांव, 15 जून को चेता व रामचन्‍द्रजी का खेडा, 16 जून को बसोली, 17 को गुढाबांध, 18 को रानीपुरा व भवानीपुरा, 19 जून को पेच की बावडी व टोंकडा, 22 जून को बडगांव व आकोदा, 23 जून को खीण्‍या व तालाबगांव, 24 जून को गोठडा व धोवडा, 25 को उमर व गोकुलपुरा, 29 जून को सांवतगढ व डाबेटा, 30 जून को मेंडी, चतरगंज व नवीन ग्राम पंचायत अमरत्या, एक जुलाई को अंगणदगंज व अलोद, 2 जुलाई को नेगढ व बडौदिया, 3 को ठीकरदा व धाबाईयों का नयागांव, 6 को विजयगढ व सहसपुरिया, 7 को छाबडियों का नयागांव व काछोला, 8 जुलाई को ओवण व डाटूंदा, 9 को थाना व मांगलीकलां, 10 को रोणिजा व रोंशदा, 13 को पगारा, 14 को खेरखटा तथा 15 जुलाई को दबलाना में अटल सेवा केंद्र में शिविर लगाए जाएंगे।

केशवरायपाटन उपखंड क्षेत्र में 12 जून को माधोराजपुरा, 15 को सूनगर, 16 को गुडली, 18 को चितावा, 19 को लेसरदा, 22 को करवाला, 23 को भीया, 24 को रडी, 25 को चडी, 29 को अरनेठा, 30 को जलोदा, एक जुलाई को सारसला, 2 को झालीजी का बराना, 3 को बोरदा काछियान, 6 को रोटेदा, 7 को बालोद, 8 को चरडाना, 9 को आजंदा, 10 को बलकासा, 13 को हिंगोनिया, 14 को जैथल तथा 15 जुलाई को करवाला की झौंपडिया में शिविर आयोजित होंगे।

इसी तरह लाखेरी उपखंड क्षेत्र में 12 जून को पापडी, 15 को बाबई, 16 को चाणदाखुर्द, 18 को गुढा, 19 को गुहाटा, 22 को बसवाडा, 23 को रेबारपुरा, 24 को मोहनपुरा, 25 को नवलपुरा, 29 को नोताडा, 30 को सखावदा, एक जुलाई को दौलतपुरा, 2 को खरायता, 3 को सुमेरगंजमंडी, 6 को बलवन, 7 को बडाखेडा, 8 को लबान, 9 को माखीदा, 10 को घाट का बराना, 13 को देईखेडा तथा 14 को उतराना में अटल सेवा केंद्र में शिविर लगाए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार नैनवां उपखंड क्षेत्र में 12 जून को सीसोला व कैथूदा, 15 जून को जजावर व फूलेता, 16 को बामनगांव व करवर, 18 को जैतपुर व खोढी, 19 को समिधि व जरखोदा, 22 को पीपल्या व गुढासदावर्तिया, 23 को माणी व बाछोला, 24 को खानपुरा व गुढादेवजी, 25 को बालापुरा व बिशनपुरा, 29 को सुवानिया व कोलाहेडा, 30 को मानपुरा प्रथम व सहण, एक जुलाई को धानुगांव व मोतीपुरा, 2 को मंरा व खजूरी, 3 को बंबूली व व मैणा, 6 को गंभीरा व भजनेरी, 7 को मानपुरा द्वितीय व लुहारपुरा, 8 को डोकून व नीमखेडा, 9 को डोडी व तलवास, 10 को सादेडा व मोडसा, 13 को बांसी व आंतरदा तथा 14 जुलाई को दुगारी व ढाढूंण में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *