प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नवीन टर्मिनल का किया निरीक्षण

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन टर्मिनल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट, लॉबी, वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर को बड़ी सौगात देते हुए नवीन टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़, पीपी चौधरी, विधायक बाबू सिंह राठौड, देवेंद्र जोशी, भैराराम सियोल, अर्जुन लाल गर्ग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *