गांव—गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी, आशा-एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण

ram

जयपुर। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग जयपुर ‘ब’ के अधीन संचालित आयुष्यान आरोग्य मंदिर के अन्तर्गत कार्यरत आशा एएनएम नर्स-कम्पाउण्डर आयुष मित्र की दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ डॉ. राजेश शर्मा एवं अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग जयपुर संभाग डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने भगवान धन्वन्तरि की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुखत्यार सिंह ने बताया शिविर में प्रतिभागियों को आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर इनके द्वारा किया जाने वाले कार्यों की योजना का आमुखीकरण, प्रकृति परीक्षण की आवश्यकता, सीबीएसी फॉर्म, लेबोरेट्री टेस्ट, सामाजिक एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, आयुष में रेफरल सिस्टम, आयुष मेडिसिन किट, एनसीडीएस की स्क्रीनिंग, घरेलु उपचार एवं औषधीय पाद‌पों का उपयोग, आयुष आईईसी एवं योग एवं स्वस्थ जीवनशली रिपोर्टिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि डॉ. सत्यनारायण शर्मा उप निदेशक जयपुर ‘अ’, डॉ. घनश्याम मीणा उप निदेशक कैम्प कार्यालय नरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट, डॉ. ऋषि तिवाड़ी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. कृति शर्मा व डॉ. संतोष कुमारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *