पंचायती राज आम चुनाव 2026 : चुनाव को लेकर अवकाश पर रोक

ram

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 की घोषणा के अनुसार चुनाव कार्यों को भली प्रकार से सम्पन्न करवाने के लिये जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि चुनाव कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। पूर्व में स्वीकृत प्रसूति अवकाश को छोड़कर अवकाश रोक प्रभावी रहेगी। विशेष परिस्थितियों में कार्मिकों के अवकाश स्वीकृत करने, निर्वाचन डयूटी परिवर्तन, हटाने के प्रस्ताव, आवेदन, प्रकरणों का निस्तारण स्थापना अनुभाग कलेक्ट्रेट श्रीगंगानगर के माध्यम से किया जायेगा। जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित के विरूद्ध राजस्थान असैनिक सेवा नियम 1958 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *