गौमाता को राष्ट्र माता के दर्जे को लेकर पदयात्रा पहुँची धौलपुर

ram

 

धौलपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर से वृन्दावन धाम होते हुए दिल्ली जा रहें गौसेवक विपुल शर्मा का मचकुण्ड की पवित्र धरा धौलपुर पहुँचने पर गौसेवकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया साथ ही समाजसेवी हरिनिवास प्रधान, बजरंग दल सह सयोंजक राम शर्मा, नरेश कुमार, विहिप जिला गौसेवा एव संवर्धन प्रमुख चंद्रप्रताप, बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख, दीपक पचौरी, पप्पे पहलवान, कृष्ण शर्मा, अभिषेक जगा, रविंद्र प्रजापति, विजेंदर माहोर, लवकुश कुशवाह विशाल माथुरिया, अभिषेक बाल्मीकि, यादवेंद्र त्यागी, रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने धौलपुर क्षेत्र में पदयात्रा में शामिल होकर विपुल शर्मा की हौसला अफजाई की। गौसेवक विपुल शर्मा ने बताया कि मैं बिलासपुर से 17 सितम्बर से पदयात्रा करते हुए आज धौलपुर पहुँचा हूँ और बिहारी की चरणों में यह अरदास लगाने जा रहा हूँ की गौ हत्या बन्द हो तथा गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिलें। उसके बाद पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरवाजे पर जाएगी जहाँ पर ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। 20 नवम्बर 2023 को रामलीला मैदान पर साधू संतों के सानिध्य में विशाल जन आन्दोलन किया जायेगा। यह आन्दोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन होगा। उन्होंने आन्दोलन में शामिल होने का सभी गौभक्तों से आग्रह भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *