यमुना जल के संबंध समीक्षा बैठक का आयोजन

ram

सीकर,मुहम्मद सादिक। सीकर संभाग नहर लाओ संघर्ष समिति सीकर के द्वारा आज रणमल सिंह सभागार जाट बोर्डिंग संस्थान सीकर में यमुना जल के संबंध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भोलाराम रूलानिया द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा यमुना जल के बारे में विस्तार से बताया गया। चिरंजीलाल महरिया ने सीकर संभाग को रकबा व सिंचाई के पानी की मांग बारे में जानकारी दी। रामपाल जाट राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान महापंचायत द्वारा किसानों की समस्या के निराकरण के बाबत तथ्यात्मक जानकारी दी और उपस्थित लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 में यमुना जल को सीकर संभाग में लाने के नाम पर वोट देने तथा चुनाव में नेताओं से उनके द्वारा यमुना जल लाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में सवाल करने बाबत शपथ दिलाई। उपस्थित सदस्यों को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 17/02/2024 को को हुए MOU बाबत हरियाणा विधानसभा में 28 फरवरी 2024 को दिए गए वक्तव्य के संबंध में वीडियो सुनाया गया। राजस्थान सरकार से इस संबंध में स्पष्टीकरण चाहा गया। यमुना जल सीकर संभाग में लाने के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर का कार्यालय स्थापित करने की मांग की गई ताकि अतिशीघ्र डीपीआर बनाई जा सके। शिवदयाल मिल द्वारा मंच संचालन किया गया। पूरणमल जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बैठक में चोखाराम जी बुरडक, हरफूल सिंह खीचड़, समाजसेवी डॉ. बी .एल एचरा, एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा(खंडेला) दिनेश जाखड़ ,रतन सिंह पिलानिया, घासीराम बगड़िया, भोलूराम दूधवाला, जीता राम मिल, महावीर पुरोहित, बनवारी लाल नेहरा(कटराथल), बीरबल राम आर्य,मोहनलाल, राजेश सुंडा,शीशपाल हरितवाल, सुखदेव मडीवाल, विजयपाल बगड़िया, भंवर सिंह महला, शिवनाथ सिंह सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *