चित्तौड़गढ़। शम्भु लाल सोमानी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ ने बताया कि प्रतिवर्ष राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर व जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा अन्तर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में सेवारत विशेष शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मॉडल संदर्भ कक्ष शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि चित्तौड़गढ़ आयोजित की गई। बैठक में संदर्भ व्यक्ति ब्ूैछ हेमेंद्र कुमार सोनी द्वारा आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में वर्णित 21 प्रकार के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की श्रेणियों पर चर्चा करते हुए उन्हें चिन्हित करनें, इनके प्रपत्र अ, ब, स, द तथा इनका डाइस, शाला दर्पण पोर्टल पर इन्द्राज की अनिवार्यता पर बल दिया गया। इसी के साथ प्रस्तावित वार्षिक गतिविधियां यथा मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेन्ट कैम्प, विद्यालय तक पहुंच एवं ठहराव हेतु परिवहन, एस्कोर्ट, स्टाईपेन्ड फॉर गर्ल्स, रीडर भत्तों की जानकारी साझा की। पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनत इन बच्चों के आवेदन आमंत्रित कर लिए गये है साथ ही फिजियो थैरपी, ब्रेल एवं लार्ज प्रिन्ट बुक्स, यूडीआईडी कार्ड से वंचित बच्चों को लेकर विस्तार में चर्चा एवं सूचनाओं का संग्रहण किया गया। चिन्हीकरण में प्रशस्त एप एवं व्यक्तिगत शिक्षण योजना बनाने हेतु प्रशिक्षण, विद्यालय को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर आदि पर चर्चा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भु लाल सोमानी ने उपस्थित सभी विशेष शिक्षकों निर्देशित किया कि जिला परियोजना समन्वयक द्वारा आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कर इन बच्चों का शैक्षिक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना है। जुलाई माह में विभिन्न भत्तों के आवेदन हेतु पात्र विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के आवेदन तैयार कर पीईईओवार एकत्रित रखे तथा मांगे जाने पर संदर्भ कक्ष पर जमा करावें। बैठक के माध्यम से सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है की विद्यालय में नामांकित बच्चों को यू डाइस, शाला दर्पण पर इन्द्राज किया जाना है। शबीया कौसर संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन ने विगत वर्षो में प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा की तथा आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन हेमेन्द्र कुमार सोनी एवं आभार शबीया कौसर द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में ओम प्रकाश चिमनानी संदर्भ व्यक्ति का शम्भु लाल सोमानी ने उपरणा धारण कराकर संदर्भ कक्ष की ओर से स्वागत किया। बैठक में ममता चौधरी, वर्षा कंवर, ममता मीणा, रीतु कडवासरा, ममता बाई मीणा, करिश्मा कटारा, रेखा मीणा, निर्मला सैनी, उषा महावर, रीमा मीणा आदि विशेष शिक्षक उपस्थित रहें।
समावेशी शिक्षा अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन
ram


