बच्चों में टीबी की समय पर पहचान एवं उपचार को लेकर एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित

ram

जयपुर। ममता HIMC एवं NTEP के संयुक्त सहयोग से Pediatric TB Care विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन मिनी स्वास्थ्य भवन जयपुर में किया गया। ट्रेनिंग में जिले के Pediatric Doctors, Chest Physicians एवं Nursing Staff ने सहभागिता की।

ट्रेनिंग में सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल द्वारा Pediatric TB Care की उपयोगिता एवं बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

ट्रेनिंग का सम्पूर्ण आयोजन, संचालन एवं समन्वय श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा ट्रेनिंग के दौरान Pediatric TB Care की गतिविधियों एवं बच्चों में टीबी की समय पर पहचान, जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी साझा की गई।

ट्रेनिंग सत्र में Master Trainers डॉ. विष्णु पंसारी एवं डॉ. शालेजा वाजपेयी द्वारा बच्चों में टीबी की पहचान, स्क्रीनिंग, जांच, निदान एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ट्रेनिंग के दौरान बच्चों में टीबी के लक्षणों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच करवाने तथा संदिग्ध बच्चों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. नितिन वर्मा द्वारा Pediatric TB Care का संक्षिप्त परिचय एवं इसकी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को मजबूत करते हुए बच्चों में टीबी की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *