निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की पूर्व पार्षद विनीता जोशी दीक्षित ने मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय से पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्राप्त की है। विनीता जोशी दीक्षित ने विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय से ‘‘उच्च एवं निम्न शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर जीवन कौशल शिक्षा का प्रभावरू एक प्रयोगात्मक अध्ययन’’ विषय पर सहायक आचार्य डॉ. मुकेश कुमार सुखवाल के निर्देशन में यह शोध कार्य पूर्ण किया। डॉ विनीता ने बताया कि भारत सरकार की नवीन शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल से भी पूर्ण करना है। उनका यह शोधकार्य छात्रों में महत्वपूर्ण सोच, प्रभावी संचार, टीम वर्क, और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने के साथ ही नवीन शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम अनुकम्पा व पति एडवोकेट गिरीश दीक्षित, ससुर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश दीक्षित, पिता सेवानिवृत्त व्याख्याता जगदीश चन्द्र जोशी एवं परिवारजन के सहयोग एवं प्रेरणा से ही आज यह सफलता प्राप्त कर पाई है। इस उपलब्धि पर चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, आर एन टी कॉलेज के प्रबंध निदेशक वसीम खान, समन्वयक गौरव त्यागी, पूर्व भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं इष्टमित्रों ने शुभकामनाएं दी।

निंबाहेड़ा : पूर्व पार्षद विनीता दीक्षित बनी अब डॉ विनीता दीक्षित, विधायक आक्या सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
ram


