सिर्फ 11,999 रुपये में नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और ‘Free Service at Home’ भी

ram

नई दिल्ली। लावा ने आज यानी 3 जून को भारत में अपना नया बजट 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Bold N2 5G के नाम से पेश किया है। फोन को Bold सीरीज के विस्तार के तौर पर पेश किया गया है। ये डिवाइस उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो एक भरोसेमंद और किफायती 5G फोन ढूंढ रहे हैं। फोन में ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर और 13MP रियर कैमरा के साथ 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले फोन की कीमत जान लेते हैं…

Lava Bold N2 5G की कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत जब ये फोन 9 जून को Amazon.in पर सेल के लिए उपलब्ध होगा, तो आप इसे सिर्फ 11,999 रुपये की कीमत पर खरीद पाएंगे। डिवाइस दो कलर Regal Gold और Billionaire Blue में आता है। कंपनी मौजूदा कस्टमर सर्विस मॉडल के तहत Bold N2 5G में Free Service @ Home भी दे रही है। यह प्रोग्राम पूरे भारत में ग्राहकों को घर पर ही बिक्री के बाद तकनीकी सहायता देता है। इसका मतलब है कि आपको सामान्य रखरखाव या किसी समस्या को ठीक करवाने के लिए किसी सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Lava Bold N2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 6.75-इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही फोन में IP64 रेटिंग भी मिल रही है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाने की शुरुआती सुरक्षा देती है। डिवाइस ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर से लैस है। Lava का कहना है कि यह हार्डवेयर सेटअप AnTuTu v11 बेंचमार्क पर 500,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है।

Lava Bold N2 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए इस स्मार्टफोन में एक सीधा-सा कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेंसर मिल रहा है। फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh की बैटरी है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 815 मिनट तक यूट्यूब चला सकती है और कुल 743 मिनट तक स्क्रीन ऑन रहने की क्षमता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *