नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध 1 लाख 39 हजार रूपये का किया जुर्माना

ram

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जब्ती, जुर्माना की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पहले दिन नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 463 किलो पॉलिथीन जब्त कर लगभग 2 लाख 12 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। दूसरे दिन 361 किलो से भी अधिक पॉलिथीन जप्त की गई एवं लगभग 1 लाख 39 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

आयुक्त मती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जप्ती, जुर्माने की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे दिन ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 361 किलों से भी अधिक पॉलिथीन जब्त की गई एवं लगभग 1 लाख 39 हजार रूपये का जुर्माना राशि वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *